1 Chronicles 10:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab shaaul ne apane haathaiyar ddhonevale se kaha, apanee talavar kheenchakar mujhe jhonk de, kaheen aeesa n ho ki ve khtanaraahit log akar meree ttttha kare, parantu usake haathyaiar ddhonevale ne bhyabheet hokar aeesa karane se inakar kiya, tab shaaul apanee talavar khdee karake us par gir pada.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब शाऊल ने अपने कवच वाहक से कहा, “अपनी तलवार बाहर खींचो और इसका उपयोग मुझे मारने में करो। तब वे खतनारहित जब आएंगे तो न मुझे चोट पहुँचायेंगे न ही मेरी हँसी उड़ायेंगे।” किन्तु शाऊल का कवच वाहक भयभीत था। उसने शाऊल को मारना अस्वीकार किया। तब शाऊल ने आपनी तलवार का उपयोग स्वयं को मारने के लिये किया। वह अपनी तलवार की नोक पर गिरा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल ने अपने शस्त्रवाहक सेवक को यह आदेश दिया, ‘अपनी तलवार निकाल और मेरे शरीर में भोंक दे! ऐसा न हो कि ये बेखतना सैनिक मेरे पास आएं, और मेरा मजाक उड़ाएं।’ परन्तु शस्त्रवाहक सेवक ने इनकार कर दिया; क्योंकि वह बहुत डर गया था। अत: शाऊल ने अपनी तलवार ली, और वह स्वयं उस पर गिर पड़ा।
Hindi Bible HHBD
तब शाऊल ने अपने हथियार ढोनेवाले से कहा, अपनी तलवार खींचकर मुझे झोंक दे, कहीं ऐसा न हो कि वे खतनारहित लोग आकर मेरी ठट्ठा करें, परन्तु उसके हथियार ढोनेवाले ने भयभीत होकर ऐसा करने से इनकार किया, तब शाऊल अपनी तलवार खड़ी करके उस पर गिर पड़ा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शाऊल ने अपने हथियार ढोनेवाले से कहा, “अपनी तलवार खींचकर मुझे भोंक दे, कहीं ऐसा न हो कि वे खतनारहित लोग आकर मेरा ठट्ठा करें;” परन्तु उसके हथियार ढोनेवाले ने भयभीत होकर ऐसा करने से इन्कार किया। तब शाऊल अपनी तलवार खड़ी करके उस पर गिर पड़ा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शाऊल ने अपने शस्त्रवाहक को आदेश दिया, “इसके पहले कि ये अख़तनित आकर मेरी दुर्गति करके मुझ पर तलवार का प्रहार करें, तुम अपनी तलवार से मुझ पर प्रहार कर दो.” मगर उस भयभीत हथियार उठानेवाले ने यह विनती अस्वीकार कर दी. तब स्वयं शाऊल ने अपनी तलवार निकाली और उस पर गिर पड़े.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शाऊल ने अपने हथियार ढोनेवाले से कहा, “अपनी तलवार खींचकर मुझे भोंक दे, कहीं ऐसा न हो कि वे खतनारहित लोग आकर मेरा उपहास करें;” परन्तु उसके हथियार ढोनेवाले ने भयभीत होकर ऐसा करने से इन्कार किया। तब शाऊल अपनी तलवार खड़ी करके उस पर गिर पड़ा।