1 Chronicles 10:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah dekhkar ki ve bhag gaa, aur shaaul aur usake putra mar gaa, us tarai men rahanevale sab israaaelee manushy apane apane nagar ko chhodkar bhag gaae aur palishtee akar un men rahane lage.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
घाटी में रहने वाले इस्राएल के सभी लोगों ने देखा कि उनकी अपनी सेना भाग गई। उन्होंने देखा कि शाऊल और उसके पुत्र मर गए। इसलिए उन्होंने अपने नगर छोड़े और भाग गए। तब पलिश्ती उन नगरों में आए जिन्हें इस्राएलियों ने छोड़ दिया था और पलिश्ती उन नगरों में रहने लगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब घाटी के इस्राएली सैनिकों ने देखा कि सेना भाग गई तथा शाऊल और उसके पुत्र मर गए, तब उन्‍होंने अपने नगरों को छोड़ दिया, और वे भी भाग गए। तब पलिश्‍ती आए, और वे उन नगरों में बस गये।
Hindi Bible HHBD
यह देखकर कि वे भाग गए, और शाऊल और उसके पुत्रा मर गए, उस तराई में रहनेवाले सब इस्राएली मनुष्य अपने अपने नगर को छोड़कर भाग गए; और पलिश्ती आकर उन में रहने लगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह देखकर कि वे भाग गए, और शाऊल और उसके पुत्र मर गए, उस तराई में रहनेवाले सब इस्राएली मनुष्य अपने अपने नगर को छोड़कर भाग गए; और पलिश्ती आकर उनमें रहने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब घाटी के इस्राएलियों ने देखा कि इस्राएली सेना पीठ दिखाकर भाग रही है, शाऊल और उनके पुत्र युद्ध में मारे गए हैं, वे नगर छोड़-छोड़कर भागने लगे. तब फिलिस्तीनी आए और नगरों में निवास करने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह देखकर कि वे भाग गए, और शाऊल और उसके पुत्र मर गए, उस तराई में रहनेवाले सब इस्राएली मनुष्य अपने-अपने नगर को छोड़कर भाग गए; और पलिश्ती आकर उनमें रहने लगे।