1 Chronicles 10:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab unhon ne usake vasren ko utar usaka sir aur hathaiyar le liya aur paalishtaiyon ke desh ke sab sthanon men dooton ko isaaliye bheja ki unake devataon aur sadhaaran logon men yah shuubh samachar dete jaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पलिश्तियों ने शाऊल के शव से चीजें उतारीं। उन्होंने शाऊल का सिर और कवच लिया। उन्होंने अपने पूरे देश में अपने असत्य देवताओं और लोगों को सूचना देने के लिये दूत भेजे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पलिश्‍ती सैनिकों ने शाऊल के वस्‍त्र उतार लिये। वे उसके शस्‍त्र और सिर को लेकर चले गए। उन्‍होंने यह शुभ सन्‍देश अपने देवताओं की मूर्तियों और जनता को सुनाने के लिए समस्‍त देश में सन्‍देश-वाहक भेजे।
Hindi Bible HHBD
तब उन्हों ने उसके वस्त्रों को उतार उसका सिर और हथियार ले लिया और पलिश्तियों के देश के सब स्थानों में दूतों को इसलिये भेजा कि उनके देवताओं और साधारण लोगों में यह शुभ समाचार देते जाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उन्होंने उसके वस्त्रों को उतार उसका सिर और हथियारों को ले लिया और पलिश्तियों के देश के सब स्थानों में दूतों को इसलिये भेजा कि उनके देवताओं और साधारण लोगों में यह शुभ समाचार देते जाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने शाऊल का सिर काटा, उनके कपड़े उनकी शव से उतार लिए और यह संदेश सारा फिलिस्तिया देश में अपने देवताओं के तथा लोगों के बीच फैलाने के लिए दूतों को भेज दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उन्होंने उसके वस्त्रों को उतार उसका सिर और हथियार ले लिया और पलिश्तियों के देश के सब स्थानों में दूतों को इसलिए भेजा कि उनके देवताओं और साधारण लोगों में यह शुभ समाचार देते जाएँ।