1 Chronicles 11:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova ne israaael ke vishy jo vachan kaha tha, usake anusar daud ke jin shooraveeron ne sab israaaeliyon samet usake rajy men usake paksha men hokar, use raja banane ko jaor diya, un men se mukhy purush ye haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद के विशिष्ठ वीरों के ऊपर के प्रमुखों की यह सूची हैः ये वीर दाऊद के साथ उसके राज्य में बहुत शक्तिशाली बन गये। उन्होंने और इस्राएल के सभी लोगों ने दाऊद की सहायाता की और उसे राजा बनाया। यह ठीक वैसा ही हुआ जैसा परमेश्वर ने वचन दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये दाऊद के महायोद्धा थे। इन्होंने इस्राएल राज्य की स्थापना में उसको प्रबल सहयोग दिया था। उन्होंने सम्पूर्ण इस्राएली राष्ट्र की सेना के साथ उसे राजा बनाने में सहयोग दिया था, जैसा कि प्रभु ने इस्राएली राष्ट्र के सम्बन्ध में कहा था।
Hindi Bible HHBD
यहोवा ने इस्राएल के विष्य जो वचन कहा था, उसके अनुसार दाऊद के जिन शूरवीरों ने सब इस्राएलियों समेत उसके राज्य में उसके पक्ष में होकर, उसे राजा बनाने को ज़ोर दिया, उन में से मुख्य पुरूष ये हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा ने इस्राएल के विषय जो वचन कहा था, उसके अनुसार दाऊद के जिन शूरवीरों ने समस्त इस्राएलियों समेत उसके राज्य में उसके पक्ष में होकर, उसे राजा बनाने को जोर दिया, उनमें से मुख्य पुरुष ये हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद के वीरों में प्रमुख, जो इस्राएली सेना के अलावा उनके राज्य में उनके लिए मजबूत आधार थे, जिन्होंने दावीद को राजा बनाने में, इस्राएल के संबंध में याहवेह के वचन के अनुसार सहयोग दिया था,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा ने इस्राएल के विषय जो वचन कहा था, उसके अनुसार दाऊद के जिन शूरवीरों ने सब इस्राएलियों समेत उसके राज्य में उसके पक्ष में होकर, उसे राजा बनाने को जोर दिया #, उनमें से मुख्य पुरुष ये हैं।