1 Chronicles 11:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah pasadammeem men jahan jav ka aek khet tha, daud ke sang raha jab paalishtee vahan yuddh karane ko iatthe huae the, aur log paalishtaiyon ke samhane se bhag gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एलीआजर पसदम्मीम में दाऊद के साथ था। पलिश्ती लोग उस स्थान पर युद्ध करने आये। उस स्थान पर एक जौ से भरा खेत था। वही स्थान, जहाँ इस्राएली लोग पलिश्ती लोगों से भागे थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक बार जब पलिश्‍ती सेना पस-दम्‍मीम नगर में युद्ध के लिए एकत्र हुई थी, तब यह दाऊद के साथ था। वहां एक खेत था जो जौ की फसल से भरा था। युद्ध होने पर इस्राएली सैनिक पलिश्‍ती सेना से डरकर भागे।
Hindi Bible HHBD
वह पसदम्मीम में जहां जव का एक खेत था, दाऊद के संग रहा जब पलिश्ती वहां युठ्ठ करने को इट्ठे हुए थे, और लोग पलिश्तियों के साम्हने से भाग गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह पसदम्मीम में जहाँ जौ का एक खेत था, दाऊद के संग रहा जब पलिश्ती वहाँ युद्ध करने को इकट्ठे हुए थे, और लोग पलिश्तियों के सामने से भाग गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पस-दम्मीम में वही दावीद के साथ था, जब वहां फिलिस्तीनियों ने युद्ध के लिए मोर्चा बांधा था. वहां जौ की उपज का एक खेत था. प्रजा फिलिस्तीनियों से बचकर भाग रही थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह पसदम्मीम में जहाँ जौ का एक खेत था, दाऊद के संग रहा जब पलिश्ती वहाँ युद्ध करने को इकट्ठे हुए थे, और लोग पलिश्तियों के सामने से भाग गए।