1 Chronicles 12:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ye gadee mukhy yoddha the, un men se jo sab se chhotta tha vah to aek sau ke upar, aur jo sab se bada tha, vah hajar ke upar tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे लोग गादी सेना के प्रमुख थे। उस समूह का सबसे कमजोर सैनिक भी शत्रु के सौ सेनिकों से युद्ध कर सकता था। उस समूह का सर्वाधिक बलिष्ठ सैनिक शत्रु के एक हजार सैनिकों से युद्ध कर सकता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये गाद कुल के योद्धा सेना में नायक थे। जो छोटा योद्धा था, वह सौ सैनिकों के दल का नायक था; और जो बड़ा योद्धा था, वह हजार सैनिकों के दल का नायक था।
Hindi Bible HHBD
ये गादी मुख्य योठ्ठा थे, उन में से जो सब से छोटा था वह तो एक सौ के ऊपर, और जो सब से बड़ा था, वह हजार के ऊपर था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ये गादी मुख्य योद्धा थे, उनमें से जो सबसे छोटा था वह तो एक सौ के ऊपर, और जो सबसे बड़ा था, वह हज़ार के ऊपर था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
गाद के वंशजों में से ये सेना के अधिकारी थे; इनमें निपुणता में सबसे छोटा भी उनके एक सौ के समान था और सबसे बड़ा एक हज़ार के बराबर.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ये गादी मुख्य योद्धा थे, उनमें से जो सबसे छोटा था वह तो एक सौ के ऊपर, और जो सबसे बड़ा था, वह हजार के ऊपर था।