1 Chronicles 12:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir log ladne ke liye haathaiyar bandho huae hobraen men daud ke pas isaliye aae ki yahova ke vachan ke anusar shaaul ka rajy usake hath men kar den unake muakhaiyon kee ginatee yah haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हेब्रोन नगर में जो लोग दाऊद के पास आए, उनकी संख्या यह है। ये व्यक्ति युद्ध के लिये तैयार थे। वे शाऊल के राज्य को, दाऊद को देने आए। यही वह बात थी जिसे यहोवा ने कहा था कि होगा। यह उसकी संख्या हैः
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो सशस्त्र सैनिक प्रभु के वचन के अनुसार शाऊल का राज्य छीनकर दाऊद को सौंपने के लिए उसके पास हेब्रोन नगर में आए थे, उनकी संख्या, उनके कुल और अगुओं के नाम इस प्रकार हैं:
Hindi Bible HHBD
फिर लोग लड़ने के लिये हथियार बान्धे हुए होब्रोन में दाऊद के पास इसलिये आए कि यहोवा के वचन के अनुसार शाऊल का राज्य उसके हाथ में कर दें: उनके मुखियों की गिनती यह है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर लोग लड़ने के लिये हथियार बाँधे हुए हेब्रोन में दाऊद के पास इसलिये आए कि यहोवा के वचन के अनुसार शाऊल का राज्य उसके हाथ में कर दें: उनके मुखियों की गिनती यह है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हज़ारों सेना की टुकड़ियों की गिनती इस प्रकार है. ये सब दावीद के पास हेब्रोन में आए थे, कि उन्हें शाऊल का शासन सौंप दें, जैसी कि याहवेह का कहा गया वचन था:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर लोग लड़ने के लिये हथियार बाँधे हुए हेब्रोन में दाऊद के पास इसलिए आए कि यहोवा के वचन के अनुसार शाऊल का राज्य उसके हाथ में कर दें: उनके मुखियों की गिनती यह है।