1 Chronicles 12:39 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur ve vahan teen din daud ke sang khate peete rahe, kyonaki unak bhaiyon ne unake liye taaiyaree kee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन लोगों ने दाऊद के साथ हेब्रोन में तीन दिन बिताए। उन्होंने खाया और पिया, क्योंकि उनके सम्बन्धियों ने उनके लिये भोजन बनाया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे हेब्रोन नगर में दाऊद के साथ तीन दिन तक रहे। वे खाते-पीते और आनन्द मनाते रहे। उनके भाई-बन्धुओं ने उनके लिए भोजन का प्रबन्ध किया था।
Hindi Bible HHBD
और वे वहां तीन दिन दाऊद के संग खाते पीते रहे, क्योंकि उनक भाइयों ने उनके लिये तैयारी की थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे वहाँ तीन दिन दाऊद के संग खाते पीते रहे, क्योंकि उनके भाइयों ने उनके लिये तैयारी की थी,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां वे दावीद के साथ तीन दिन रहे. वहां उनकी भोजन की पूरी व्यवस्था थी क्योंकि यह प्रबंध उनके लिए उनके भाइयों द्वारा किया गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे वहाँ तीन दिन दाऊद के संग खाते पीते रहे, क्योंकि उनके भाइयों ने उनके लिये तैयारी की थी,