1 Chronicles 12:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir jab daud janbal ke gaddh men rahata tha, tab ye gadee jo shooraveer the, aur yuddh vidha seekhe huae aur ddhal aur bhala kam men lanevale the, aur unake muh sinh ke se aur ve pahadee mrag ke saman veg se daudnevale the, ye aur gaadiyon se alag hokar usake pas aae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
गाद के परिवार समूह का एक भाग मरुभूमि में दाऊद से उसके किले में आ मिला। वे युद्ध के लिये प्रशिक्षित सैनिक थे। वे भाले और ढाल के उपयोग में कुशल थे। वे सिंह की तरह भयानक दिखते थे और वे हिरन की तरह पहाड़ों में दौड़ सकते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गाद कुल के योद्धा अपने भाई-बन्धुओं का पक्ष छोड़कर दाऊद के पास निर्जन प्रदेश के गढ़ में आए। ये बलवान और अनुभवी योद्धा थे। ये ढाल और भाले में विशेषज्ञ थे। इनके मुंह सिंह के सदृश खूंखार थे। ये चिकारे के समान पहाड़ों पर वेग से दौड़ सकते थे।
Hindi Bible HHBD
फिर जब दाऊद जंबल के गढ़ में रहता था, तब ये गादी जो शूरवीर थे, और युठ्ठ विद्या सीखे हुए और ढाल और भाला काम में लानेवाले थे, और उनके मुह सिंह के से और वे पहाड़ी मृग के समान वेग से दौड़नेवाले थे, ये और गादियों से अलग होकर उसके पास आए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर जब दाऊद जंगल के गढ़ में रहता था, तब ये गादी जो शूरवीर थे, और युद्ध विद्या सीखे हुए और ढाल और भाला काम में लानेवाले थे, और उनके मुँह सिंह के से और वे पहाड़ी मृग के समान वेग से दौड़नेवाले थे, ये और गादियों से अलग होकर उसके पास आए;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब दावीद बंजर भूमि के गढ़नगर में थे, गाद प्रदेश से उनके पास बलवान और अनुभवी सैनिक जा पहुंचे. ये भाले और ढाल के कौशल में निपुण थे. इनका मुखमंडल सिंहों के मुंह के समान था, जो ऐसी तेजी से दौड़ते थे जैसे पहाड़ों पर दौड़ती हिरणी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर जब दाऊद जंगल के गढ़ में रहता था, तब ये गादी जो शूरवीर थे, और युद्ध विद्या सीखे हुए और ढाल और भाला काम में लानेवाले थे, और उनके मुँह सिंह के से और वे पहाड़ी मृग के समान वेग से दौड़नेवाले थे, ये और गादियों से अलग होकर उसके पास आए,