1 Chronicles 13:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yahova ka kop ujja par bhdk utta aur us ne us ko mara kyonki us ne sandook par hath lagaya tha vah vaheen parameshvar ke samhane mar gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा उज्जा पर बहुत अधिक क्रोधित हुआ। यहोवा ने उज्जा को मार डाला क्योंकि उसने सन्दुक को छू लिया। इस तरह उज्जा परमेश्वर के सामने वहाँ मरा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ऊज्‍जा के प्रति प्रभु का क्रोध भड़क उठा। उसने उस पर प्रहार किया, और वह परमेश्‍वर के सम्‍मुख मर गया; क्‍योंकि उसने हाथ बढ़ाकर मंजूषा को पकड़ा था।
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा का कोप उज्जा पर भड़क उठा; और उस ने उस को मारा क्योंकि उस ने सन्दूक पर हाथ लगाया था; वह वहीं परमेश्वर के साम्हने मर गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा का कोप उज्जा पर भड़क उठा; और उसने उसको मारा क्योंकि उसने सन्दूक पर हाथ लगाया था; वह वहीं परमेश्‍वर के सामने मर गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उज्जा पर याहवेह का क्रोध भड़क उठा. याहवेह ने उस पर वार किया, क्योंकि उसने संदूक की ओर अपना हाथ बढ़ाया था. परमेश्वर के सामने उसकी मृत्यु हो गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा का कोप उज्जा पर भड़क उठा; और उसने उसको मारा क्योंकि उसने सन्दूक पर हाथ लगाया था; वह वहीं परमेश्वर के सामने मर गया।