1 Chronicles 14:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur sor ke raja heeram ne daud ke pas doot bheje, aur usaka bhvan banane ko devadaru kee lakadee aur raj aur baddhi bheje.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हीराम सोर नगर का राजा था। हीराम ने दाऊद को सन्देश वाहक भेजा। हीराम ने देवदारु के लट्ठे, संगतराश और बढ़ई भी दाऊद के पास भेजे। हीराम ने उन्हें दाऊद के लिये एक महल बनाने के लिये भेजा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सोर देश के राजा हीराम ने दाऊद के पास दूत तथा देवदार की लकड़ी, बढ़ई और राजमिस्त्री भेजे। उन्होंने दाऊद के लिए एक महल बनाया।
Hindi Bible HHBD
और सोर के राजा हीराम ने दाऊद के पास दूत भेजे, और उसका भवन बनाने को देवदारू की लकड़ी और राज और बढ़ई भेजे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सोर के राजा हीराम ने दाऊद के पास दूत भेजे, और उसका भवन बनाने को देवदारु की लकड़ी और राजमिस्त्री और बढ़ई भेजे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सोर देश के राजा हीराम ने देवदार के पेड़ की लकड़ी, राजमिस्त्री और बढ़ई के साथ अपने दूत भेजे. हीराम की इच्छा थी दावीद के लिए एक घर बनवाना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सोर के राजा हीराम ने दाऊद के पास दूत भेजे, और उसका भवन बनाने को देवदार की लकड़ी और राजमिस्त्री और बढ़ई भेजे।