1 Chronicles 15:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tum to leveey pitaron ke gharanon men mukhy purush ho isaliye apane bhaiyon samet apane apane ko pavitra karo, ki tum israaael ke parameshvar yahova ka sandook us sthan par pahuncha sako jisako maain ne usake liye taaiyar kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने उनसे से कहा, “तुम लोग लेवी परिवार समूह के प्रमुख हो। तुम्हें अपने और अन्य लेवीवंशियो को पवित्र बनाना चाहिये। तब साक्षीपत्र के सन्दूक को उस स्थान पर लाओ, जिसे मैंने उसके लिये बनाया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद ने उनसे यह कहा, ‘आप लोग लेवी पितृकुल के अगुए हैं। आप अपने आपको तथा अपने चचेरे भाई-बन्धुओं को शुद्ध करें। आप-सब इस्राएल के प्रभु परमेश्वर की मंजूषा को उठाकर उस स्थान पर लाएंगे जिसको मैंने मंजूषा के लिए तैयार किया है।
Hindi Bible HHBD
तुम तो लेवीय पितरों के घरानों में मुख्य पुरूष हो; इसलिये अपने भाइयों समेत अपने अपने को पवित्रा करो, कि तुम इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का सन्दूक उस स्थान पर पहुंचा सको जिसको मैं ने उसके लिये तैयार किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तुम तो लेवीय पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष हो; इसलिये अपने भाइयों समेत अपने अपने को पवित्र करो, कि तुम इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का सन्दूक उस स्थान पर पहुँचा सको जिसको मैं ने उसके लिये तैयार किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्हें संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी लेवी पितरों के गोत्रों के प्रधान हैं; आप लोग अपने आपको शुद्ध कीजिए-अपने आपको और अपने रिश्तेदारों, दोनों को, कि आप लोग याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर के संदूक को उस जगह पर ले आएं, जो मैंने उसके लिए तैयार किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तुम तो लेवीय पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष हो; इसलिए अपने भाइयों समेत अपने-अपने को पवित्र करो, कि तुम इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का सन्दूक उस स्थान पर पहुँचा सको जिसको मैंने उसके लिये तैयार किया है।