1 Chronicles 15:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur daud ne pradhaan leviyon ko agyaa dee, ki apane bhai gavaaiyon ko baje arthata sarangee, veena aur jhanjh dekar bajane aur anand ke sath unche svar se gane ke liye niyukt karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने लेनीवंशियों को उनके गायक भाईयों को लाने के लिये कहा। गायकों को अपनी वीणा, तम्बूरा और मंजीरा लाना था तथा प्रसन्नता के गीत गाना था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद ने उप-पुरोहितों के अगुओं को यह आदेश दिया कि वे अपने चचेरे भाई-बन्‍धुओं को गायक और वादक के पद पर नियुक्‍त करें। ये संगीतकार सारंगी, वीणा और झांझ बजाएंगे और उच्‍च स्‍वर में आनन्‍दपूर्वक गाएंगे।
Hindi Bible HHBD
और दाऊद ने प्रधान लेवियों को आज्ञा दी, कि अपने भाई गवैयों को बाजे अर्थात् सारंगी, वीणा और झांझ देकर बजाने और आनन्द के साथ ऊंचे स्वर से गाने के लिये नियुक्त करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद ने प्रधान लेवियों को आज्ञा दी कि वे अपने भाई गवैयों को बाजे अर्थात् सारंगी, वीणा और झाँझ देकर बजाने और आनन्द के साथ ऊँचे स्वर से गाने के लिये नियुक्‍त करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने लेवियों के प्रधानों को यह आदेश दे रखा था कि वे अपने गायक संबंधियों को चुनें कि वे बाजों के साथ और ऊंची आवाज की झांझ के साथ आनंद में गायें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद ने प्रधान लेवियों को आज्ञा दी कि अपने भाई गवैयों # को बाजे अर्थात् सारंगी, वीणा और झाँझ देकर बजाने और आनन्द के साथ ऊँचे स्वर से गाने के लिये नियुक्त करें।