1 Chronicles 16:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne kai leviyon ko isaliye tthara diya, ki yahova ke satdook ke samhane seva tthal kiya kare, aur israaael ke parameshvar yahova kee charcha aur usaka dhanyavad aur stuti kiya karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब दाऊद ने साक्षीपत्र के सन्दूक के सामने सेवा के लिये कुछ लेवीवंशियों को चुना। उन लेवीवंशियों को इस्राएलियों के यहोवा परमेश्वर के लिये उत्सवों को मनाने, आभार व्यक्त करने और स्तुति करने का काम सौंपा गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके अतिरिक्‍त दाऊद ने उप-पुरोहितों में से कुछ व्यक्‍तियों को धर्म-सेवकों के रूप में नियुक्‍त किया। ये प्रभु की मंजूषा के सम्‍मुख उपस्‍थित रहते थे। इनका कार्य यह था: इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर का स्‍मरण, सराहना और स्‍तुति करना।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने कई लेवियों को इसलिये ठहरा दिया, कि यहोवा के सत्दूक के साम्हने सेवा टहल किया करें, और इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की चर्चा और उसका धन्यवाद और स्तुति किया करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने कई लेवियों को इसलिये ठहरा दिया, कि यहोवा के सन्दूक के सामने सेवा टहल किया करें, और इस्राएल के परमेश्‍वर यहोवा की चर्चा और उसका धन्यवाद और स्तुति किया करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने विशेष लेवियों को याहवेह के संदूक के सामने सेवा के लिए ठहरा दिया कि वे याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर की दोहाई दें, उनका आभार माने और उनकी स्तुति करते रहें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने कई लेवियों को इसलिए ठहरा दिया, कि यहोवा के सन्दूक के सामने सेवा टहल किया करें, और इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की चर्चा और उसका धन्यवाद और स्तुति किया करें।