1 Chronicles 16:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur banayah aur yahajeeael nam yajak parameshvar kee vacha ke sandook ke samhane nity turahiyan bajane ke liae niyukt kiae gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बनायाह और यहजीएल ऐसे याजक थे जो साक्षीपत्र के सन्दूक के सामने सदैव तुरही बजाते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बनायाह और यहीएल परमेश्वर की विधान-मंजूषा के सम्मुख तुरही निरन्तर बजाने के लिए नियुक्त किए गए।
Hindi Bible HHBD
और बनायाह और यहजीएल नाम याजक परमेश्वर की वाचा के सन्दूक के साम्हने नित्य तुरहियां बजाने के लिए नियुक्त किए गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बनायाह और यहजीएल नामक याजक परमेश्वर की वाचा के सन्दूक के सामने नित्य तुरहियाँ बजाने के लिये नियुक्त किए गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पुरोहित बेनाइयाह और याहाज़िएल की जवाबदारी थी परमेश्वर की वाचा के संदूक के सामने लगातार तुरही बजाते रहना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बनायाह और यहजीएल नामक याजक परमेश्वर की वाचा के सन्दूक के सामने नित्य तुरहियां बजाने के लिए नियुक्त किए गए।