1 Chronicles 17:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us samay bhee jab maain apanee praja israael ke upar nyayee ttharata tha so maain tere sab shatrauon ko daba doonga. fir maain tujhe yah bhee batata hoo, ki yahova tera ghar banaye rakhega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे बुरी बातें हुईं, किन्तु मैंने अपने इस्राएली लोगों की रक्षा के लिये प्रमुख चुने और मैं तुम्हारे सभी शत्रओं को भी हराऊँगा। “‘मैं तुमसे कहता हूँ कि यहोवा तुम्हारे लिये एक घराना बनाएग।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब मैंने अपने निज लोग इस्राएलियों के लिए शासक नियुक्‍त किए थे। मैं तेरे सब शत्रुओं को तेरे अधीन कर दूंगा। इसके अतिरिक्‍त मैं तुझ पर यह बात प्रकट करता हूं: मैं-प्रभु तुझे स्‍वयं ‘भवन’ बनाऊंगा।
Hindi Bible HHBD
उस समय भी जब मैं अपनी प्रजा इस्राएल के ऊपर न्यायी ठहराता था; सो मैं तेरे सब शत्रुओं को दबा दूंगा। फिर मैं तुझे यह भी बताता हूँ, कि यहोवा तेरा घर बनाये रखेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वरन् उस समय भी जब मैं अपनी प्रजा इस्राएल के ऊपर न्यायी ठहराता था; अत: मैं तेरे सब शत्रुओं को दबा दूँगा। फिर मैं तुझे यह भी बताता हूँ, कि यहोवा तेरा घर बनाये रखेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हां, उस समय से शुरू करके, जब मैंने अपनी प्रजा इस्राएल पर न्यायाध्यक्षों को शासक बनाया था. मैं तुम्हारे सभी शत्रुओं को दबा दूंगा. “ ‘इसके अलावा, मैं यह घोषित कर रहा हूं, याहवेह तुम्हें एक राजवंश के रूप में बसाएंगे:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वरन् उस समय भी जब मैं अपनी प्रजा इस्राएल के ऊपर न्यायी ठहराता था; अतः मैं तेरे सब शत्रुओं को दबा दूँगा। फिर मैं तुझे यह भी बताता हूँ, कि यहोवा तेरा घर बनाए रखेगा।