1 Chronicles 17:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab teree ayu pooree ho jayegee aur tujhe apane pitaron ke sang jana padega, tab maain tere bad tere vansh ko jo tere putraen men se hoga, khda karake usake rajy ko sthiar karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब तुम मरोगे और अपने पूर्वजों से जा मिलोगे, तब तुम्हारे निज पुत्र को नया राजा होने दूँगा। नया राजा तुम्हारे पुत्रों में से एक होगा और मैं राज्य को शक्तिशाली बनाऊँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तेरी आयु पूरी हो जाएगी और तू अपने मृत पूर्वजों के पास जाएगा, तब मैं तेरे पश्चात् तेरे एक वंशज को, तेरे एक पुत्र को उत्तराधिकारी नियुक्त करूंगा, और उसके राज्य को सुदृढ़ बनाऊंगा।
Hindi Bible HHBD
जब तेरी आयु पूरी हो जायेगी और तुझे अपने पितरों के संग जाना पड़ेगा, तब मैं तेरे बाद तेरे वंश को जो तेरे पुत्रों में से होगा, खड़ा करके उसके राज्य को स्थिर करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब तेरी आयु पूरी हो जायेगी और तुझे अपने पितरों के संग जाना पड़ेगा, तब मैं तेरे बाद तेरे वंश को जो तेरे पुत्रों में से होगा, खड़ा करके उसके राज्य को स्थिर करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब तुम मृत्यु या पूरी उम्र में अपने पूर्वजों से जा मिलोगे, मैं तुम्हारे ही वंशज को तुम्हारे बाद खड़ा करूंगा. वह तुम्हारा ही अपना पुत्र होगा. मैं उसके राज्य को स्थिरता दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब तेरी आयु पूरी हो जाएगी और तुझे अपने पितरों के संग जाना पड़ेगा, तब मैं तेरे बाद तेरे वंश को जो तेरे पुत्रों में से होगा, खड़ा करके उसके राज्य को स्थिर करूँगा।