1 Chronicles 17:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur tera nam sadaaiv attl rahe, aur yah kahakar teree badai sada kee jaa, ki senaon ka yahova israaael ka parameshvar haai, varan vah israaael hee ke liye parameshvar haai, aur tera das daud ka gharana tere samhane sthiar rahe.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अपनी प्रतिज्ञा को पूरा कर। जिससे लोग तेरे नाम का सम्मान सदा के लिये कर सकें। लोग कहेंगे, ‘सर्वशक्तिशाली यहोवा इस्राएल का परमेश्वर है!’ मैं तेरा सेवक हूँ! कृपया मेरे परिवार को शक्तिशाली होने दे और वह तेरी सेवा सदा करता रहे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु, अपने नाम को स्थापित कर, कि लोग सदा-सर्वदा उसका गुणगान करें। तब लोग यह कहेंगे, “स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु, इस्राएल का परमेश्वर इस्राएलियों के लिए ही परमेश्वर है” तब तेरे सेवक दाऊद का वंश तेरे सम्मुख बना रहेगा।
Hindi Bible HHBD
और तेरा नाम सदैव अटल रहे, और यह कहकर तेरी बड़ाई सदा की जाए, कि सेनाओं का यहोवा इस्राएल का परमेश्वर है, वरन वह इस्राएल ही के लिये परमेश्वर है, और तेरा दास दाऊद का घराना तेरे साम्हने स्थिर रहे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तेरा नाम सदा अटल रहे, और यह कहकर तेरी बड़ाई सदा की जाए, कि सेनाओं का यहोवा इस्राएल का परमेश्वर है, वरन् वह इस्राएल ही के लिये परमेश्वर है, और तेरे दास दाऊद का घराना तेरे सामने स्थिर रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस विषय में यही कहा जाए, ‘इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह ही इस्राएल के परमेश्वर हैं!’ और आपके सेवक दावीद का परिवार आपके सामने स्थिर हो जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तेरा नाम सदैव अटल रहे, और यह कहकर तेरी बड़ाई सदा की जाए #, कि सेनाओं का यहोवा इस्राएल का परमेश्वर है, वरन् वह इस्राएल ही के लिये परमेश्वर है, और तेरे दास दाऊद का घराना तेरे सामने स्थिर रहे।