1 Chronicles 17:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maain apanee praja israaael ke liye aek sthan ttharaunga, aur usako sthiar karoonga ki vah apane hee sthan men basee rahe aur kabhee chalayaman n ho aur kuttlai log unako nash n karane paaenge, jaaise ki pahile dinon men karate the
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं यह स्थान अपने इस्राएल के लोगों को दे रहा हूँ। वे वहाँ अपने वृक्ष लगायेंगे और वे उन वृक्षों के नीचे शान्ति के साथ बैठेंगे। वे अब आगे और परेशान नहीं किये जाएंगे। बुरे लोग उन्हें वैसे चोट नहीं पहुँचाऐंगे जैसा उन्होंने पहले पुहँचाया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं अपने निज लोग इस्राएलियों के लिए एक स्‍थान निर्धारित करूंगा। मैं उन्‍हें वहां बसाऊंगा जिससे वे अपने स्‍थान में निवास करेंगे और उन्‍हें फिर नहीं सताया जाएगा। कुटिल व्यक्‍ति फिर उन्‍हें दु:ख नहीं देंगे, जैसे वे उन दिनों में करते थे,
Hindi Bible HHBD
***
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं अपनी प्रजा इस्राएल के लिये एक स्थान ठहराऊँगा, और उसको स्थिर करूँगा कि वह अपने ही स्थान में बसी रहे और कभी चलायमान न हो, और कुटिल लोग उनको नष्‍ट न करने पाएँगे, जैसे कि पिछले दिनों में करते थे,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपनी प्रजा इस्राएल के लिए मैं एक जगह तय करूंगा, मैं उन्हें वहां बसाऊंगा कि वे वहां अपने ही घरों में रह सकें और उन्हें वहां से चलाया न जाए और कोई भी दुष्ट व्यक्ति उन्हें पहले के समान परेशान न करे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं अपनी प्रजा इस्राएल के लिये एक स्थान ठहराऊँगा, और उसको स्थिर करूँगा कि वह अपने ही स्थान में बसी रहे और कभी चलायमान न हो; और कुटिल लोग उनको नाश न करने पाएँगे, जैसे कि पहले दिनों में करते थे,