1 Chronicles 18:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab us ne hadoram nam apane putra ko daud raja ke pas usaka kushal kshom poochhne aur use badhaai dene ko bheja, isaaliye ki us ne hadarejer se ladkar use jeet liya tha kyonki hadarejer to se lada karata tha aur hadoram sone chandee aur peetal ke sab prakar ke patra liye huae aya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अतः तोऊ ने अपने पुत्र हदोराम को राजा दाऊद के पास शान्ति की याचना करने और आशीर्वाद पाने के लिये भेजा। उसने यह किया क्योंकि दाऊद ने हदरेजेर के विरुद्ध युद्ध किया था और उसे हराया था। पहले हदरेजेर ने तोऊ से युद्ध किया था। हदोराम ने दाऊद को हर एक प्रकार की सोने, चाँदी और काँसे से बनी चीजें दीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: तोई ने अपने पुत्र हदोराम को राजा दाऊद के पास उसका कुशल-क्षेम पूछने और उसे बधाई देने के लिए भेजा; क्योंकि दाऊद ने हदद-एजेर से युद्ध कर उसे पराजित किया था। हदद-एजेर की तोई से शत्रुता थी। तोई ने हदोराम के हाथ सब प्रकार के सोना, चाँदी और पीतल के पात्र भेजे।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने हदोराम नाम अपने पुत्रा को दाऊद राजा के पास उसका कुशल क्षेम पूछने और उसे बधाई देने को भेजा, इसलिये कि उस ने हदरेजेर से लड़कर उसे जीत लिया था; ( क्योंकि हदरेजेर तोऊ से लड़ा करता था ) और हदोराम सोने चांदी और पीतल के सब प्रकार के पात्रा लिये हुए आया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने हदोराम नामक अपने पुत्र को दाऊद राजा के पास उसका कुशल क्षेम पूछने और उसे बधाई देने को भेजा, इसलिये कि उसने हदरेजेर से लड़कर उसे जीत लिया था, (क्योंकि हदरेजेर तोऊ से लड़ा करता था), और हदोराम सोने चाँदी और पीतल के सब प्रकार के पात्र लिये हुए आया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने अपने पुत्र हादरोम को राजा दावीद से भेंट करने के लिए भेजा, कि वह राजा को बधाई दे सके; क्योंकि दावीद ने हादेदेज़र से युद्ध कर उसे हरा दिया था. हादेदेज़र तोऊ से युद्ध करता रहा था. राजा तोऊ ने अपने पुत्र के साथ सोने, चांदी और कांसे की तरह-तरह की वस्तुएं भेजी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने हदोराम नामक अपने पुत्र को दाऊद राजा के पास उसका कुशल क्षेम पूछने और उसे बधाई देने को भेजा, इसलिए कि उसने हदादेजेर से लड़कर उसे जीत लिया था; (क्योंकि हदादेजेर तोऊ से लड़ा करता था) और हदोराम सोने चाँदी और पीतल के सब प्रकार के पात्र लिये हुए आया।