1 Chronicles 18:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
inako daud raja ne yahova ke liye paavitra karake rakha, aur vaaisa hee us sone-chandee se bhee kiya jise sab jaatiyo se, arthata aedomiyon moabiyo, ammoniyo, palishtaiyo, aur amalekiyon se praapt kiya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा दाऊद ने उन चीजों को पवित्र बनाया और यहोवा को दिया। दाऊद ने ऐसा उस सारे चाँदी, सोने के साथ किया जिसे उसने एदोमी, मोआबी, अम्मोनी पलिश्ती और अमालेकी लोगों से प्राप्त किया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा दाऊद ने इन पात्रों को भी प्रभु को अर्पित कर दिया। जिन राष्‍ट्रों−एदोम, मोआब, अम्‍मोन, पलिश्‍ती और अमालेक−से उसने सोना-चाँदी छीना था, उसको उसने प्रभु को अर्पित किया था।
Hindi Bible HHBD
इनको दाऊद राजा ने यहोवा के लिये पवित्रा करके रखा, और वैसा ही उस सोने- चांदी से भी किया जिसे सब जातियो से, अर्थात् एदोमियों मोआबियों, अम्मोनियों, पलिश्तियों, और अमालेकियों से प्राप्त किया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इनको दाऊद राजा ने यहोवा के लिये पवित्र करके रखा, और वैसा ही उस सोने–चाँदी से भी किया जिसे सब जातियों से, अर्थात् एदोमियों, मोआबियों, अम्मोनियों, पलिश्तियों और अमालेकियों से प्राप्‍त किया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा दावीद ने इन सभी वस्तुओं को उन वस्तुओं के साथ याहवेह को समर्पित कर दी, जो वह उन सभी पराजित देशों यानी एदोम, मोआब, अम्मोन के वंशजों, फिलिस्तीनियों और अमालेक से लेकर आए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इनको दाऊद राजा ने यहोवा के लिये पवित्र करके रखा, और वैसा ही उस सोने- चाँदी से भी किया जिसे सब जातियों से, अर्थात् एदोमियों, मोआबियों, अम्मोनियों, पलिश्तियों, और अमालेकियों से प्राप्त किया था।