1 Chronicles 18:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur daud ne usase aek hajar rat, sat hajar savar, aur bees hajar piyade har lia, aur daud ne sab rathvale ghodon ke sum kee nas kattvai, parantu aek sau rathvale dhode bacha rakhe.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने हदरेजेर के एक हजार रथ, सात हजार सारथी और बीस हजार सैनिक लिये। दाऊद ने हदरेजेर के अधिकांश घोड़ों को अंग—भंग कर दिया जो रथ खींचते थे। किन्तु दाऊद ने सौ रथों को खींचने के लिये पर्याप्त घोड़े बचा लिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद ने उससे एक हजार रथ, सात हजार घुड़सवार और बीस हजार पैदल सैनिक छीन लिए। उसने रथ के सब घोड़ों के घुटने के पीछे की नस काटकर उन्‍हें पंगु बना दिया। परन्‍तु अपने सौ रथों के लिए घोड़े बचा लिए।
Hindi Bible HHBD
और दाऊद ने उससे एक हजार रथ, सात हजार सवार, और बीस हजार पियादे हर लिए, और दाऊद ने सब रथवाले घेड़ों के सुम की नस कटवाई, परन्तु एक सौ रथवाले धेड़े बचा रखे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दाऊद ने उससे एक हज़ार रथ, सात हज़ार सवार, और बीस हज़ार प्यादे छीन लिए, और दाऊद ने सब रथवाले घोड़ों के घुटनों के पीछे की नस कटवाई, परन्तु अपने एक सौ रथों के लिये घोड़े बचा रखे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने हादेदेज़र से 1,000 रथ, 7,000 घुड़सवार और 20,000 पैदल सैनिक छीन लिए और रथों के घोड़ों के पैंरो की प्रमुख नस काट दी, किंतु सौ रथों में इस्तेमाल के लिए पर्याप्‍त घोड़ों को छोड़ दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दाऊद ने उससे एक हजार रथ, सात हजार सवार, और बीस हजार प्यादे हर लिए, और दाऊद ने सब रथवाले घोड़ों के घुटनों के पीछे की नस कटवाई, परन्तु एक सौ रथवाले घोड़े बचा रखे।