1 Chronicles 19:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah dekhkar ki age peechhe donon or hamare viruddh panti bandhaee haai, yoab ne sab bade bade israaaelee veeron men se kitaton ko chhanttkar aramiyon ke samhane unakee panati bandhaai
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योआब ने देखा कि उसके विरुद्ध लड़ने वाली सेना के दो मोर्चे थे। एक मोर्चा उसके सामने था और दूसरा उसके पीछे था। इसलिये योआब ने इस्राएल के कुछ सर्वोत्तम योद्धाओं को चुना। उसने उन्हें अराम की सेना से लड़ने के लिये भेजा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योआब ने देखा कि उसे सामने और पीछे, दोनों ओर युद्ध करना होगा। अत: उसने इस्राएली सेना के चुनिन्‍दे सैनिकों में से कुछ सैनिक चुने। तत्‍पश्‍चात् योआब ने उन्‍हें सीरियाई सेना का सामना करने के लिए नियुक्‍त किया।
Hindi Bible HHBD
यह देखकर कि आगे पीछे दोनों ओर हमारे विरूद्ध पांति बन्धी हैं, योआब ने सब बड़े बड़े इस्राएली वीरों में से किततों को छांटकर अरामियों के साम्हने उनकी पांति बन्धाई;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह देखकर कि आगे पीछे दोनों ओर हमारे विरुद्ध पाँति बन्धी हैं, योआब ने सब बड़े बड़े इस्राएली वीरों में से कुछ को छाँटकर अरामियों के सामने उनकी पाँति बन्धाई;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब योआब ने यह देखा कि उनके विरुद्ध युद्ध छिड़ चुका है—सामने से और पीछे से भी, उन्होंने इस्राएल के सर्वोत्तम योद्धा अलग किए और उन्हें अरामियों का सामना करने के लिए चुन दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह देखकर कि आगे-पीछे दोनों ओर हमारे विरुद्ध पाँति बंधी हैं, योआब ने सब बड़े-बड़े इस्राएली वीरों में से कुछ को छांटकर अरामियों के सामने उनकी पाँति बँधाई;