1 Chronicles 19:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne kaha, yadi aramee mujh par prabal hone lage, to too meree sahayata karana aur yadi ammonee tujh par prabal hone lage, to maain teree sahayata karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योआब ने अबिशै से कहा, “यदि अरामी सेना मेरे लिये अत्याधिक शक्तिशाली पड़े तो तुम्हें मेरी सहायता करनी होगी। किन्तु यदि अम्मोनी सेना तुम्हारे लिये अत्याधिक शक्तिशाली प्रामाणित होगी तो मैं तुम्हारी सहायता करूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने अबीशय से कहा, ‘यदि सीरियाई सैनिक मुझसे अधिक शक्‍तिशाली सिद्ध होंगे, तो मेरी सहायता करने के लिए आना। यदि अम्‍मोनी सैनिक तुमसे अधिक शक्‍तिशाली सिद्ध होंगे, तो मैं आऊंगा और तुम्‍हारी सहायता करूंगा।
Hindi Bible HHBD
और उस ने कहा, यदि अरामी मुझ पर प्रबल होने लगें, तो तू मेरी सहायता करना; और यदि अम्मोनी तुझ पर प्रबल होने लगें, तो मैं तेरी सहायता करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने कहा, “यदि अरामी मुझ पर प्रबल होने लगें, तो तू मेरी सहायता करना; और यदि अम्मोनी तुझ पर प्रबल होने लगें, तो मैं तेरी सहायता करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योआब का आदेश था, “यदि तुम्हें यह लगे कि अरामी मुझ पर हावी हो रहे हैं, तब तुम मेरी रक्षा के लिए आ जाना, मगर यदि अम्मोनी तुम पर प्रबल होने लगे, तब मैं तुम्हारी रक्षा के लिए आ जाऊंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने कहा, “यदि अरामी मुझ पर प्रबल होने लगें, तो तू मेरी सहायता करना; और यदि अम्मोनी तुझ पर प्रबल होने लगें, तो मैं तेरी सहायता करूँगा।