1 Chronicles 19:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir yah dekhkar ki ve israaaeliyon se har gaae haain araamiyon ne doot bhejakar mahanad ke par ke araamiyon ko bulavaya, aur hadarejer ke senapaati shaepak ko apana pradhaan banaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अराम के प्रमुखों ने देखा कि इस्राएल ने उन्हें पराजित कर दिया। इसलिये उन्होंने परात नदी के पूर्व रहने वाले अरामी लोगों से सहायता के लिये दूत भेजे। शोपक हदरेजेर की अराम की सेना का सेनापति था। शोपक ने उन अन्य अरामी सैनिकों का भी संचालन किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब सीरियाई सैनिकों ने देखा कि इस्राएली सेना ने उन्‍हें हरा दिया, तब उन्‍होंने दूत भेजे, और जो सीरियाई सैनिक फरात नदी के उस पार थे, उन्‍हें बुलाया। उनके साथ हदद-एजेर की सेना के सेनापति शोपख को भी बुलाया। वह उनके आगे-आगे था।
Hindi Bible HHBD
फिर यह देखकर कि वे इस्राएलियों से हार गए हैं अरामियों ने दूत भेजकर महानद के पार के अरामियों को बुलवाया, और हदरेजेर के सेनापति शोपक को अपना प्रधान बनाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह देखकर कि वे इस्राएलियों से हार गए हैं, अरामियों ने दूत भेजकर महानद के पार के अरामियों को बुलवाया, और हदरेजेर के सेनापति शोपक को अपना प्रधान बनाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब अश्शूरियों ने यह देखा कि उन्हें इस्राएल से हार का सामना करना पड़ा है, तब उन्होंने दूत भेजकर फरात नदी के पार से और भी सेना की विनती की. हादेदेज़र की इस सेना का प्रधान था शोफख.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर यह देखकर कि वे इस्राएलियों से हार गए हैं, अरामियों ने दूत भेजकर फरात के पार के अरामियों को बुलवाया, और हदादेजेर के सेनापति शोपक को अपना प्रधान बनाया।