1 Chronicles 19:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaka samachar pakar daud ne sab israaaeliyon ko ikattha kiya, aur yaradan par hokar un par chaddhai kee aur unake viruddh panti bandhaai, tab ve us se ladne lage.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने सुना कि अराम के लोग युद्ध के लिये इकट्ठा हो रहे हैं। इसलिये दाऊद ने इस्राएल के सभी सैनिकों को इकट्ठा किया। दाऊद उन्हें यरदन नदी के पार ले गया। वे अरामी लोगों के ठीक आमने सामने आ गए। दाऊद ने अपनी सेना को आक्रमण के लिये तैयार किया और अरामियों पर आक्रमण कर दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद को यह समाचार मिला। उसने समस्त इस्राएली सेना एकत्र की। तब उसने यर्दन नदी को पार किया। वह उनके समीप आया, और उनके विरुद्ध अपनी सेना को खड़ा कर दिया। दाऊद ने सीरियाई सेना का सामना करने के लिए युद्ध की व्यूह-रचना की। उन्होंने दाऊद से युद्ध किया।
Hindi Bible HHBD
इसका समाचार पाकर दाऊद ने सब इस्राएलियों को इकट्ठा किया, और यरदन पार होकर उन पर चढ़ाई की और उनके विरूद्ध पांति बन्धाई, तब वे उस से लड़ने लगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसका समाचार पाकर दाऊद ने सब इस्राएलियों को इकट्ठा किया, और यरदन पार होकर उन पर चढ़ाई की और उनके विरुद्ध पाँति बन्धाई, तब वे उससे लड़ने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब दावीद को इसकी सूचना दी गई, वह सारी इस्राएली सेना को इकट्ठा कर यरदन के पार चले गए और उन्होंने अरामी सेना के विरुद्ध मोर्चा बांधा. दोनों में युद्ध छिड़ गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसका समाचार पाकर दाऊद ने सब इस्राएलियों को इकट्ठा किया, और यरदन पार होकर उन पर चढ़ाई की और उनके विरुद्ध पाँति बँधाई, तब वे उससे लड़ने लगे।