1 Chronicles 2:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jab hesraen kalebepraata men mar gaya, tab usakee aabiyyah nam sree se ashahoor utpann hua jo tako ka pita hua.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हेस्रोन, एप्राता के कालेब नगर में मरा। जब वह मर गया, उसकी पत्नी अबिय्याह ने उसके पुत्र को जन्म दिया। पुत्र का नाम अशहूर था। अशूहर तको का पिता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हेस्रोन की मृत्यु के बाद कालेब ने अपने पिता की विधवा एप्राता से सम्भोग किया। उससे एक पुत्र का जन्म हुआ। उसका नाम अशहूर था। अशहूर तकोअ का पिता बना।
Hindi Bible HHBD
और जब हेस्रोन कालेबेप्राता में मर गया, तब उसकी अबिरयाह नाम स्त्री से अशहूर उत्पन्न हुआ जो तको का पिता हुआ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब हेस्रोन कालेब–एप्राता में मर गया, तब उसकी अबिय्याह नामक स्त्री से अशहूर उत्पन्न हुआ जो तको का पिता हुआ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कालेब-एफ़राथा में हेज़रोन की मृत्यु के बाद हेस्रोन की पत्नी अबीयाह ने अशहूर को जन्म दिया, जो तकोआ का पिता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब हेस्रोन कालेब एप्राता में मर गया, तब उसकी अबिय्याह नामक स्त्री से अशहूर उत्पन्न हुआ जो तकोआ का पिता हुआ।