1 Chronicles 2:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir kama ka putra akar jo arpan kee hui pastu ke vishay men vishvasaghaat karake israaaeliyon ka kashtt denevala hua.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जिम्री का पुत्र कर्मी था। कर्मी का पुत्र आकान था। आकान वह व्यक्ति था जिसने युद्ध में मिली चीजें रख ली थीं। उससे आशा थी कि वह उन सभी चीजों को परमेश्वर को देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये कर्मी के पुत्र थे: आकार − यह इस्राएली राष्‍ट्र को कष्‍ट देनेवाला कहलाया। इसने प्रभु को अर्पित की जाने वाली वस्‍तु के विषय में आज्ञा-उल्‍लंघन कर अपराध किया था।
Hindi Bible HHBD
फिर कम का पुत्रा: आकार जो अर्पण की हुई पस्तु के विषय में विश्वासघात करके इस्राएलियों का कष्ट देनेवाला हुआ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर कर्मी का पुत्र: आकार, जो अर्पण की हुई वस्तु के विषय में विश्‍वासघात करके इस्राएलियों का कष्‍ट देनेवाला हुआ;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कारमी के पुत्र: आखान, अर्थात् इस्राएल की विपदा, जिसने भेंट किए हुए सामान को लेकर आज्ञा तोड़ी थी;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर कर्मी का पुत्र: आकार जो अर्पण की हुई वस्तु के विषय में विश्वासघात करके इस्राएलियों को कष्ट देनेवाला हुआ।