1 Chronicles 20:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir gat men bhee yuddh hua, aur vahan aek bade deel ka purush tha, jo rapa kee santan tha, aur usake aek aek hath panv men chh chh ungaaliyan arthata sab milakar chaubees ungaaliyan theen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाद में, इस्रालियों ने गत नगर के पास पलिश्तियों के साथ दूसरा युद्ध किया। इस नगर में एक बहुत लम्बा व्यक्ति था। उसके हाथ और पैर की चौबीस उँगलियाँ थीं। उस व्यक्ति के हर हाथ में छः उँगलियाँ और हर पैर की भी छः ऊँगलियाँ थीं। वह दैत्य का पुत्र भी था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गत नगर में फिर युद्ध आरम्‍भ हुआ। वहाँ एक भीमकाय पुरुष था। उसके हाथ में छ:-छ: अंगुलियां और पैरों में छ:-छ: अंगुलियां थीं। इस प्रकार उसके हाथ-पैर में चौबीस अंगुलियां थीं। वह भी रपाई दानव का वंशज था।
Hindi Bible HHBD
फिर गत में भी युठ्ठ हुआ, और वहां एक बड़े डील का पुरूष था, जो रापा की सन्तान था, और उसके एक एक हाथ पांव में छे छे उंगलियां अर्थात् सब मिलाकर चौबीस उंगलियां थीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर गत में भी युद्ध हुआ, और वहाँ एक बड़े डील–डौल का पुरुष था, जो रापा की सन्तान था, और उसके एक एक हाथ पाँव में छ: छ: उँगलियाँ अर्थात् सब मिलाकर चौबीस उँगलियाँ थीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब एक बार फिर गाथ में युद्ध छिड़ गया. वहां एक बहुत ही विशाल डीलडौल का व्यक्ति था, जिसके हाथों और पांवों में छः-छः उंगलियां थीं-पूरी चौबीस. वह भी दानवों का ही वंशज था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर गत में भी युद्ध हुआ, और वहाँ एक बड़े डील-डौल का पुरुष था, जो रापा की सन्तान था, और उसके एक-एक हाथ पाँव में छः छः उँगलियाँ अर्थात् सब मिलाकर चौबीस उँगलियाँ थीं।