1 Chronicles 21:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab daud ne yoab aur praja ke hakimon se kaha, tum jakar bashorba se le dan tak ke israaael kee ginatee lekar mujhe batao, ki maain jan loon ki ve kitane haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इलिये दाऊद ने योआब और लोगों के प्रमुखों से कहा, “जाओ और इस्राएल के सभी लोगों की गणना करो। बर्शेबा नगर से लेकर लगातार दान नगर तक देश के हर व्यक्ति को गिनो। तब मुझे बताओ, इससे मैं जान सकूँगा कि यहाँ कितने लोग हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: दाऊद ने योआब तथा सेनानायकों को यह आदेश दिया, ‘जाओ, बएर-शेबा से दान नगर तक, युद्ध-सेवा के योग्‍य समस्‍त इस्राएली पुरुषों की गणना करो। मेरे पास उनकी रपट लाओ। मैं उनकी संख्‍या जानना चाहता हूं।’
Hindi Bible HHBD
तब दाऊद ने योआब और प्रजा के हाकिमों से कहा, तुम जाकर बर्शेबा से ले दान तक के इस्राएल की गिनती लेकर मुझे बताओ, कि मैं जान लूं कि वे कितने हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद ने योआब और प्रजा के हाकिमों से कहा, “तुम जाकर बेर्शेबा से ले दान तक इस्राएलियों की गिनती लेकर मुझे बताओ, कि मैं जान लूँ कि वे कितने हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने सेनापति योआब को आदेश दिया, “जाकर बेअरशेबा से लेकर दान तक इस्राएल की गिनती करो और मुझे पूरा ब्यौरा दो कि मुझे लोगों की गिनती मालूम हो सके.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद ने योआब और प्रजा के हाकिमों से कहा, “तुम जाकर बेर्शेबा से ले दान तक इस्राएल की गिनती लेकर मुझे बताओ, कि मैं जान लूँ कि वे कितने हैं।”