1 Chronicles 21:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ornan ne daud se kaha, ise le le, aur mere prabhu raja ko jo kuchh bhaae vah vahee kare sun, maain tujhe homabaali ke liye baail aur idhan ke liye danbane ke hathaiyar aur annabaali ke liye gehoo, yah sab maain deta hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ओर्नोन ने दाऊद से कहा, “इस खलिहान को ले लें! आप मेरे प्रभु और राजा हैं। आप जो चाहें, करें। ध्यान रखें, मैं भी होमबलि के लिये पशु दूँगा। मैं आपको लकड़ी के पर्दे वाले तख्ते दूँगा जिसे आप वेदी पर आग के लिये जला सकते हैं और मैं अन्नबलि के लिये गेहूँ दूँगा। मैं यह सब आपको दूँगा!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओर्नान ने दाऊद से कहा, ‘महाराज, मेरे स्वामी, भूमि को ले लीजिए। जो आपकी दृष्टि में उचित है, वह उस पर बनाइए। देखिए, मैं बलि के लिए बैल, अग्नि की लकड़ी के लिए दंवरी के औजार, और अन्न-बलि के लिए गेहूँ दूंगा। महाराज, मैं यह सब आपकी सेवा में प्रस्तुत करता हूँ।’
Hindi Bible HHBD
ओर्नान ने दाऊद से कहा, इसे ले ले, और मेरे प्रभु राजा को जो कुछ भाए वह वही करे; सुन, मैं तुझे होमबलि के लिये बैल और ईधन के लिये दांबने के हथियार और अन्नबलि के लिये गेहूं, यह सब मैं देता हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ओर्नान ने दाऊद से कहा, “इसे ले ले, और मेरे प्रभु राजा को जो कुछ भाए वह वही करे; सुन, मैं तुझे होमबलि के लिये बैल और ईंधन के लिये दाँवने के हथियार और अन्नबलि के लिये गेहूँ, यह सब मैं देता हूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
औरनन ने दावीद से कहा, “आप इसे ले लीजिए! महाराज, मेरे स्वामी को जो कुछ सही लगे वही करें. देखिए, मैं तो आपको होमबलि के लिए बैल, लकड़ी के लिए दंवरी का औज़ार और अन्नबलि के लिए गेहूं दिए देता हूं. यह सब आप मुझसे ले लें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ओर्नान ने दाऊद से कहा, “इसे ले ले, और मेरे प्रभु राजा को जो कुछ भाए वह वही करे; सुन, मैं तुझे होमबलि के लिये बैल और ईंधन के लिये दाँवने के हथियार और अन्नबलि के लिये गेहूँ, यह सब मैं देता हूँ।”