1 Chronicles 21:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yoab ne praja kee ginatee ka jod, daud ko sunaya aur sab talavaariye purush israaael ke to gyarah lak, aur yahooda ke char lakh sattar hajar tthare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और दाऊद को बताया कि कितने आदमी थे। इस्राएल में ग्यारह लाख पुरुष थे और तलवार का उपयोग कर सकते थे और तलवार का उपयोग करने वाले चार लाख सत्तर हजार पुरुष यहूदा में थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योआब ने दाऊद को पुरुषों की संख्‍या बताई। समस्‍त इस्राएल प्रदेश में ग्‍यारह लाख पुरुष, और यहूदा प्रदेश में चार लाख सत्तर हजार पुरुष थे। इनकी आयु बीस वर्ष से अधिक थी। ये तलवार चला सकते थे।
Hindi Bible HHBD
तब योआब ने प्रजा की गिनती का जोड़, दाऊद को सुनाया और सब तलवारिये पुरूष इस्राएल के तो ग्यारह लाख, और यहूदा के चार लाख सत्तर हजार ठहरे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब योआब ने प्रजा की गिनती का जोड़, दाऊद को सुनाया और सब तलवार चलानेवाले पुरुष इस्राएल के तो ग्यारह लाख, और यहूदा के चार लाख सत्तर हज़ार ठहरे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योआब ने दावीद को लोगों की गिनती का जोड़ सुनाया: पूरे इस्राएल में ग्यारह लाख और यहूदिया में चार लाख सत्तर हज़ार तलवार चलानेवाले व्यक्ति थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब योआब ने प्रजा की गिनती का जोड़, दाऊद को सुनाया और सब तलवार चलानेवाले पुरुष इस्राएल के तो ग्यारह लाख, और यहूदा के चार लाख सत्तर हजार ठहरे।