1 Chronicles 21:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu un men yoab ne levee aur binyameen ko n gina, kyonaki vah raja kee agyaa se ghauna karata tha
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योआब ने लेवी और बिन्यामीन के परिवार समूह की गणना नहीं की। योआब ने उन परिवार समूहों की गणना नहीं कि क्योंकि वह राजा दाऊद के आदेशों को पसन्द नहीं करता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योआब ने युद्ध-सेवा के योग्य पुरुषों की गणना में लेवी और बिन्यामिन कुलों के वंशजों को सम्मिलित नहीं किया; क्योंकि योआब की दृष्टि में राजा का यह आदेश घृणास्पद था।
Hindi Bible HHBD
परन्तु उन में योआब ने लेवी और बिन्यामीन को न गिना, क्योंकि वह राजा की आज्ञा से घुणा करता था
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु इनमें योआब ने लेवी और बिन्यामीन को न गिना, क्योंकि वह राजा की आज्ञा से घृणा करता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इनमें योआब ने लेवी और बिन्यामिन वंश की गिनती नहीं की थी क्योंकि योआब की नज़र में राजा का यह आदेश गलत था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु उनमें योआब ने लेवी और बिन्यामीन को न गिना, क्योंकि वह राजा की आज्ञा से घृणा करता था