1 Chronicles 22:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
sab tan man se apane parameshvar yahova ke pas jaya karo, aur jee lagakar yahova parameshvar ka paavitrasthan banana, ki tum yahova kee vacha ka sandook aur parameshvar ke pavitra patra us bhvan men lao jo yahova ke nam ka bananevala haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब तुम अपने हृदय और आत्मा को अपने यहोवा परमेश्वर को समर्पित कर दो और वह जो कहे, करो। यहोवा परमेश्वर का पवित्र स्थान बनाओ। यहोवा के नाम के लिये मन्दिर बनाओ। तब साक्षिपत्र का सन्दूक तथा अन्य सभी पवित्र चीजें मन्दिर में लाओ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: अब तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की ओर अपना प्राण और हृदय केन्‍द्रित करो, और उसकी खोज करो। उठो, और प्रभु परमेश्‍वर के पवित्र स्‍थान का निर्माण करो, ताकि प्रभु के नाम की प्रतिष्‍ठा के लिए निर्मित भवन में प्रभु की विधान-मंजूषा और परमेश्‍वर के पवित्र पात्र रखे जा सकें।’
Hindi Bible HHBD
सब तन मन से अपने परमेश्वर यहोवा के पास जाया करो, और जी लगाकर यहोवा परमेश्वर का पवित्रास्थान बनाना, कि तुम यहोवा की वाचा का सन्दूक और परमेश्वर के पवित्रा पात्रा उस भवन में लाओ जो यहोवा के नाम का बननेवाला है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अब तन मन से अपने परमेश्‍वर यहोवा के पास जाया करो, और जी लगाकर यहोवा परमेश्‍वर का पवित्रस्थान बनाना, कि तुम यहोवा की वाचा का सन्दूक और परमेश्‍वर के पवित्र पात्र उस भवन में लाओ जो यहोवा के नाम का बननेवाला है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब याहवेह अपने परमेश्वर की खोज करने का संकल्प पूरे हृदय और पूरे प्राण से कीजिए. इसलिये उठिए. याहवेह परमेश्वर के भवन को बनाने में जुट जाइए; कि आप याहवेह की वाचा के संदूक और परमेश्वर के पवित्र बर्तन उस भवन में ला सकें, जो याहवेह के आदर में बनाया जाने पर है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अब तन मन से अपने परमेश्वर यहोवा के पास जाया करो, और जी लगाकर यहोवा परमेश्वर का पवित्रस्थान बनाना, कि तुम यहोवा की वाचा का सन्दूक और परमेश्वर के पवित्र पात्र उस भवन में लाओ जो यहोवा के नाम का बननेवाला है।”