1 Chronicles 23:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
haroon to isaaliye alag kiya gaya, ki vah aur usake santan sada paramapavitra vastuon ko pavitra ttharaae, aur sada yahova ke sammukh dhoop jalaya karen aur usakee seva tthal kare, aur usake nam se ashaeervad diya karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अम्राम के पुत्र हारून और मूसा थे। हारून अति विशेष होने के लिये चुना गया था। हारून और उसके वंशज सदा सदा के लिये विशेष होने को चुने गए थे। वे यहोवा की सेवा के लिये पवित्र चीजें बनाने के लिये चुने गए थे। हारून और उसके वंशज यहोवा के सामने सुगन्धि जलाने के लिये चुने गए थे। वे यहोवा की सेवा याजक के रूप में करने के लिये चुने गए थे। वे यहोवा के नाम का उपयोग करने और लोगों को आशीर्वाद देने के लिये सदा के लिये चुने गए थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अम्राम के दो पुत्र थे: हारून और मूसा। हारून को दूसरे व्यक्तियों से अलग किया गया था ताकि वह महापवित्र वस्तुओं को प्रभु के लिए अर्पित करे। वह और उसके वंशज प्रभु के सम्मुख सदा-सर्वदा धूप-द्रव्य जलाएं, प्रभु की सेवा करें, और उसके नाम से अराधकों को आशीर्वाद दें।
Hindi Bible HHBD
हारून तो इसलिये अलग किया गया, कि वह और उसके सन्तान सदा परमपवित्रा वस्तुओं को पवित्रा ठहराएं, और सदा यहोवा के सम्मुख धूप जलाया करें और उसकी सेवा टहल करें, और उसके नाम से आशीर्वाद दिया करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हारून तो इसलिये अलग किया गया कि वह और उसकी सन्तान सदा परमपवित्र वस्तुओं को पवित्र ठहराएँ, और सदा यहोवा के सम्मुख धूप जलाया करें और उसकी सेवा टहल करें, और उसके नाम से आशीर्वाद दिया करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अमराम के पुत्र थे: अहरोन और मोशेह. अहरोन को अलग रखा गया था कि वह अति पवित्र वस्तुएं चढ़ाया करें, कि वह और उनके पुत्र हमेशा याहवेह के सामने बलि चढ़ाया करें, उनकी सेवा करें और हमेशा उनके नाम में आशीर्वाद दिया करें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हारून तो इसलिए अलग किया गया, कि वह और उसकी सन्तान सदा परमपवित्र वस्तुओं को पवित्र ठहराएँ, और सदा यहोवा के सम्मुख धूप जलाया करें और उसकी सेवा टहल करें, और उसके नाम से आशीर्वाद दिया करें।