1 Chronicles 23:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yahova ke bhvan kee upasana ke vishay milapavale namboo aur pavitrasthan kee raksha kare, aur apane bhai harooniyon ke saunpe huae kam ko chaukasee se karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अतः लेवीवंशी वे सब काम करते थे। जिनकी आशा उनसे की जाती थी। वे पवित्र तम्बू की देखभाल करते थे वे पवित्र स्थान की देखभाल करते थे और वे अपने सम्बन्धियों हारून के वंशज याजकों को सहायता देते थे। लेवीवंशी यहोवा के मन्दिर में सेवा करके याजकों की सेवा करते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘इस प्रकार वे मिलन-शिविर तथा पवित्र-स्‍थान का दायित्‍व संभालेंगे। वे मन्‍दिर में प्रभु की आराधना में पुरोहितों की, अपने चचेरे भाई-बन्‍धुओं, हारून के वंशजों की सहायता करेंगे।’
Hindi Bible HHBD
और यहोवा के भवन की उपासना के विषय मिलापवाले नम्बू और पवित्रास्थान की रक्षा करें, और अपने भाई हारूनियों के सौंपे हुए काम को चौकसी से करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस प्रकार वे यहोवा के भवन की उपासना के विषय मिलापवाले तम्बू और पवित्रस्थान की रक्षा करें, और अपने भाई हारूनियों के सौंपे हुए काम को चौकसी से करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस प्रकार याहवेह के भवन की सेवा के लिए उनकी जवाबदारी थी, मिलनवाले तंबू, पवित्र स्थान और उनके संबंधी अहरोन के पुत्रों की अगुवाई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहोवा के भवन की उपासना के विषय मिलापवाले तम्बू और पवित्रस्थान की रक्षा करें, और अपने भाई हारूनियों के सौंपे हुए काम को चौकसी से करें।