1 Chronicles 24:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
unakee sevakai ke liye unaka yahee niyam ttharaya gaya ki ve apane us niyam ke anusar jo israael ke parameshvar yahova kee agyaa ke anusar unake moolapurush haroon ne chalaya tha, yahova ke bhvan men jaya karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा के मन्दिर में सेवा करने के लिये ये समूह चुने गये थे। वे मन्दिर में सेवा के लिये हारून के नियामों को मानते थे। इस्राएल के यहोवा परमेश्वर ने इन नियमों को हारून को दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहित के सेवा-कार्यों को सम्पन्न करने के लिए उनका दल-विभाजन यही था। वे इसी क्रम में प्रभु के भवन में प्रवेश करते थे। जो प्रथा उनके पूर्वज पुरोहित हारून ने स्थापित की थी और जिसको मानने का आदेश इस्राएल के प्रभु परमेश्वर ने उसको दिया था, वह यही थी।
Hindi Bible HHBD
तेईसवीं दलायाह के, और चौबीसवीं साज्याह के नाम पर निकलीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनकी सेवा के लिये उनका यही नियम ठहराया गया कि वे अपने उस नियम के अनुसार जो इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के अनुसार उनके मूलपुरुष हारून ने चलाया था, यहोवा के भवन में जाया करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब ये अपने पूर्वज अहरोन द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार याहवेह के भवन में आए, उन्हें सेवा के लिए ये ही पद सौंपे गए थे-ठीक जैसा आदेश उन्हें याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने दिया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनकी सेवकाई के लिये उनका यही नियम ठहराया गया कि वे अपने उस नियम के अनुसार जो इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के अनुसार उनके मूलपुरुष हारून ने चलाया था, यहोवा के भवन में जाया करें।