1 Chronicles 24:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu nadab aur abeehoo apane pita ke samhane putraheen mar gaa, is liye yajak ka kam aeleeajar aur itamar karate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु नादाब और अबीहू अपने पिता की मृत्यु के पहले ही मर गये और नादाब और अबीहू के कोई पुत्र नहीं था इसलिये एलीआजर और ईतामार ने याजक के रुप में कार्य किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नादाब और अबीहू की मृत्‍यु उनके पिता के पूर्व हो गई थी। उनके कोई पुत्र न था। इसलिए एलआजर और ईतामार पुरोहित के पद पर नियुक्‍त हुए।
Hindi Bible HHBD
परन्तु नादाब और अबीहू अपने पिता के साम्हने पुत्राहीन मर गए, इस लिये याजक का काम एलीआजर और ईतामार करते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु नादाब और अबीहू अपने पिता के सामने पुत्रहीन मर गए, इसलिये याजक का काम एलीआज़ार और ईतामार करते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर नादाब और अबीहू की मृत्यु उनके पिता के देखते-देखते हो गई थी. उनके कोई संतान भी न थी. फलस्वरूप एलिएज़र और इथामार ने पौरोहितिक कार्यभार अपने ऊपर ले लिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु नादाब और अबीहू अपने पिता के सामने पुत्रहीन मर गए, इसलिए याजक का काम एलीआजर और ईतामार करते थे।