1 Chronicles 25:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ye sab yahova ke bhvan men gane ke liye apane apane pita ke adhaeen rahakar, parameshvar ke bhvan, kee sevakai men jhanj, sarangee aur veena bajate the. aur asap, yadootoon aur heman raja ke adhaeen rahate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हेमान ने अपने सभी पुत्रों का यहोवा के मन्दिर में गाने में नेतृत्व किया। उन पुत्रों ने मन्जीरे, वीणा और तम्बूरे का उपयोग किया। उनका परमेश्वर के मन्दिर में सेवा करने का वही तरीका था। राजा दाऊद ने उन व्यक्तियों को चुना था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये सब अपने पिता के निर्देशन में प्रभु के भवन में आराधना के समय झांझ, सारंगी और वीणा बजाते थे। आसाफ, यदूतून और हेमान राजा के अधीन सेवा-कार्य करते थे।
Hindi Bible HHBD
ये सब यहोवा के भवन में गाने के लिये अपने अपने पिता के अधीन रहकर, परमेश्वर के भवन, की सेवकाई में झांझ, सारंगी और वीणा बजाते थे। और आसाप, यदूतून और हेमान राजा के अधीन रहते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ये सब यहोवा के भवन में गाने के लिये अपने अपने पिता के अधीन रहकर, परमेश्‍वर के भवन की सेवा में झाँझ, सारंगी, और वीणा बजाते थे। आसाप, यदूतून और हेमान राजा के अधीन रहते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये सभी याहवेह के भवन में उनके पिता की ही अगुवाई में, परमेश्वर के भवन की आराधना में झांझों, नेबेलों और किन्‍नोरों के संगीत पर गाने के लिए चुने गये थे. आसफ, यदूथून और हेमान राजा के सामने उनकी अगुवाई में काम करते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ये सब यहोवा के भवन में गाने के लिये अपने-अपने पिता के अधीन रहकर, परमेश्वर के भवन, की सेवकाई में झाँझ, सारंगी और वीणा बजाते थे। आसाप, यदूतून और हेमान राजा के अधीन रहते थे।