1 Chronicles 26:28 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
varan jitana shamooael dasha, keesh ke putra shaaul, ner ke putra abner, aur sarooyah ke putra yoab ne paavitra kiya tha, aur jo kuchh jis kisee ne paavitra kar rakha tha, vah sab shalomot aur usake bhaiyon ke adhaikar men tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शलोमोत और उसके सम्बन्धी दृष्टा शमूएल, कीश के पुत्र शाऊल, नेर के पुत्र अब्नेर सरूयाह के पुत्र योआब द्वारा दी गई पवित्र वस्तुओं की भी रक्षा करते थे। शलोमोत और उसके सम्बन्धी लोगों द्वारा, यहोवा को दी गई सभी पवित्र चीज़ों की रक्षा करते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इनके अतिरिक्‍त जो भेंटें द्रष्‍टा शमूएल, शाऊल बेन-कीश, अबनेर बेन-नेर, योआब बेन-सरूयाह ने अर्पित की थी, उनके भी वे अधिकारी थे। वस्‍तुत: शलोमोत और उसके भाई समस्‍त अर्पित भेंटों के अधिकारी थे।
Hindi Bible HHBD
वरन जितना शमूएल दश, कीश के पुत्रा शाऊल, नेर के पुत्रा अब्नेर, और सरूयाह के पुत्रा योआब ने पवित्रा किया था, और जो कुछ जिस किसी ने पवित्रा कर रखा था, वह सब शलोमोत और उसके भाइयों के अधिकार में था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वरन् जितना शमूएल दर्शी, कीश के पुत्र शाऊल, नेर के पुत्र अब्नेर, और सरूयाह के पुत्र योआब ने पवित्र किया था, और जो कुछ जिस किसी ने पवित्र कर रखा था, वह सब शलोमोत और उसके भाइयों के अधिकार में था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शेलोमोथ और उसका परिवार उन सभी वस्तुओं का अधिकारी था जो मंदिर में इस्तेमाल के लिए चढ़ाई जाती थी. इनमें वे भेंट भी शामिल थी, जो भविष्यद्वक्ता शमुएल, राजा शाऊल, नेर के पुत्र अबनेर और ज़ेरुइयाह के पुत्र योआब द्वारा चढ़ाई गई थी.)
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वरन् जितना शमूएल दर्शी, कीश के पुत्र शाऊल, नेर के पुत्र अब्नेर, और सरूयाह के पुत्र योआब ने पवित्र किया था, और जो कुछ जिस किसी ने पवित्र कर रखा था, वह सब शलोमोत और उसके भाइयों के अधिकार में था।