1 Chronicles 26:30 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur hebraeaniyon men se hashayyah aur usake bhai jo satrah sau balavan purush the, ve yahova ke sab kam aur raja kee seva ke vishay yaradan kee paashchaim or rahanevale israaaeliyon ke aanaikaree tthare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हशव्याह हेब्रोन परिवार से था। हशव्याह और उसके सम्बन्धी यरदन नदी के पश्चिम में इस्राएल के राजा दाऊद के कामों और यहोवा के सभी कामों के लिये उत्तरदायी थे। हशव्याह के समूह में एक हजार सात सौ शक्तिशाली व्यक्ति थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हेब्रोन के वंश के हशबयाह तथा उसके चचेरे भाई-बन्धु जो शक्तिशाली थे, और जिनकी कुल संख्या सत्रह सौ थी, यर्दन नदी के पश्चिमी क्षेत्र में इस्राएली राज्य का प्रशासन-कार्य संभालते थे। उनके दायित्व के अन्तर्गत धार्मिक तथा राजकीय कार्य से सम्बन्धित सब कार्य थे।
Hindi Bible HHBD
और हेब्रोनियों में से हशरयाह और उसके भाई जो सत्राह सौ बलवान पुरूष थे, वे यहोवा के सब काम और राजा की सेवा के विषय यरदन की पश्चिम ओर रहनेवाले इस्राएलियों के अणिकारी ठहरे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हेब्रोनियों में से हशब्याह और उसके भाई जो सत्रह सौ बलवान पुरुष थे, वे यहोवा के सब काम और राजा की सेवा के विषय यरदन के पश्चिमी ओर रहनेवाले इस्राएलियों के अधिकारी ठहरे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हेब्रोनियों के विषय में: हशाबियाह और उसके 1,700 सम्मान्य संबंधियों को यरदन के पश्चिमी ओर बसे इस्राएलियों की जवाबदारी सौंपी गई. वे राजा की सेवा में रहते हुए याहवेह के लिए काम करते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और हेब्रोनियों में से हशब्याह और उसके भाई जो सत्रह सौ बलवान पुरुष थे, वे यहोवा के सब काम # और राजा की सेवा के विषय यरदन के पश्चिम ओर रहनेवाले इस्राएलियों के अधिकारी ठहरे।