1 Chronicles 26:31 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
hebraeaniyon men se yaariyyah mukhy tha, arthata hebraeaniyon kee peeddhee peeddhee ke pitaron ke gharanon ke anusar daud ke rajy ke chaleesaven varsha men ve ddoonddhe gaa, aur un men se kai shooraveer gilad ke yajer men mile.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हेब्रोन का परिवार समूह इस बात पर प्रकाश डालता है कि यरिय्याह उनका प्रमुख था। जब दाऊद चालीस वर्ष तक राजा रह चुका, तो उसने अपने लोगों को परिवार के इतिहासों से शक्तिशाली और कुशल व्यक्तियों की खोज का आदेश दिया। उनमें से कुछ हेब्रोन परिवार में मिले जो गिलाद के याजेर नगर में रहते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हेब्रोन के वंशजों में यरियाह मुखिया था। (दाऊद के राज्‍य-काल के चालीसवें वर्ष हेब्रोन वंशजों के पारिवारिक इतिहास की खोज की गई थी। तब महाशक्‍तिशाली पुरुषों के नामों का पता चला। ये गिलआद क्षेत्र के गेजेर नगर के थे।)
Hindi Bible HHBD
हेब्रोनियों में से यरिरयाह मुख्य था, अर्थात् हेब्रोनियों की पीढ़ी पीढ़ी के पितरों के घरानों के अनुसार दाऊद के राज्य के चालीसवें वर्ष में वे ढूंढ़े गए, और उन में से कई शूरवीर गिलाद के याजेर में मिले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हेब्रोनियों में से यरिय्याह मुख्य था, अर्थात् हेब्रोनियों की पीढ़ी पीढ़ी के पितरों के घरानों के अनुसार दाऊद के राज्य के चालीसवें वर्ष में वे ढूँढ़े गए, और उनमें से कई शूरवीर गिलाद के याजेर में मिले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हेब्रोनियों के विषय में यह भी सच है कि वंशावली की लेख के अनुसार येरिया हेब्रोन-वंशजों का अगुआ था. (दावीद के शासनकाल के चालीसवें साल में उन्होंने वंशावली के लेखों की जांच की और यह पाया कि गिलआद के याज़र नगर में बहुत सम्मान योग्य व्यक्ति बसे हुए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हेब्रोनियों में से यरिय्याह मुख्य था, अर्थात् हेब्रोनियों की पीढ़ी-पीढ़ी के पितरों के घरानों के अनुसार दाऊद के राज्य के चालीसवें वर्ष में वे ढूँढ़े गए, और उनमें से कई शूरवीर गिलाद के याजेर में मिले।