1 Chronicles 26:32 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur usake bhai jo veer the, pitaron ke gharanon ke do hajar sat sau mukhy purush the, inako daud raja ne parameshvar ke sab vishayon aur raja ke vishay men roobeniyo, gadiyon aur manashshoke adho gotra ka aadhaikaree ttharaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यरिय्याह के पास दो हजार सात सौ सम्बन्धी थे जो शक्तिशाली लोग थे और परिवारों के प्रमुख थे। दाऊद ने उन दो हजार सात सौ सम्बन्धियों को रूबेन, गाद और आधे मनश्शे के परिवार के संचालन और यहोवा एवं राजा के कार्य का उत्तरदायित्व सौंपा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके चचेरे भाई-बन्धु भी शक्तिशाली थे। उनकी संख्या दो हजार सात सौ थी। वे अपने पितृकुलों के मुखिया थे। राजा दाऊद ने धार्मिक तथा राजकीय कार्यों के लिए उन्हें रूबेन और गाद कुलों तथा अर्ध-मनश्शे गोत्र के लोगों पर नियुक्त किया था।
Hindi Bible HHBD
और उसके भाई जो वीर थे, पितरों के घरानों के दो हाजार सात सौ मुख्य पुरूष थे, इनको दाऊद राजा ने परमेश्वर के सब विषयों और राजा के विषय में रूबेनियों, गादियों और मनश्शेके आधे गोत्रा का अधिकारी ठहराया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके भाई जो वीर थे, पितरों के घरानों के दो हज़ार सात सौ मुख्य पुरुष थे, इनको दाऊद राजा ने परमेश्वर से सम्बन्धित और राजा से सम्बन्धित सब विषयों पर रूबेनियों, गादियों, और मनश्शे के आधे गोत्र का अधिकारी ठहराया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येरिया के 2,700 संबंधी थे, जो परिवारों के सम्मान योग्य प्रधान थे. राजा दावीद ने इन्हें रियूबेन वंशजों, गाद-वंशजों और मनश्शेह के आधे गोत्र पर अधिकारी ठहरा दिया. इनका काम था परमेश्वर और राजा से संबंधित सभी विषयों का ध्यान रखना.)
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके भाई जो वीर थे, पितरों के घरानों के दो हजार सात सौ मुख्य पुरुष थे, इनको दाऊद राजा ने परमेश्वर के सब विषयों और राजा के विषय में रूबेनियों, गादियों और मनश्शे के आधे गोत्र का अधिकारी ठहराया।