1 Chronicles 27:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
sarooyah ka putra yoab ginatee lene laga, par nipatta n saka kyonki ishvar ka krodha israaael par bhdka, aur yah ginatee raja daud ke itihas men naheen likhee gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सरूयाह के पुत्र योआब ने लोगों को गिनना आरम्भ किया। किन्तु उसने गणना को पूरा नहीं किया। परमेश्वर इस्राएल के लोगों पर क्रोधित हो गया। यही कारण है कि लोगों की संख्या राजा दाऊद के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखी गई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यद्यपि योआब बेन-सरूयाह ने युवकों की गणना का कार्य आरम्भ किया था, परन्तु वह उसको पूरा न कर सका। उसके इस कार्य के कारण इस्राएली राष्ट्र पर विपत्ति आ पड़ी। अत: यह जनसंख्या राजा दाऊद के इतिहास-ग्रन्थ में नहीं लिखी गई।
Hindi Bible HHBD
सरूयाह का पुत्रा योआब गिनती लेने लगा, पर निपटा न सका क्योंकि ईश्वर का क्रोध इस्राएल पर भड़का, और यह गिनती राजा दाऊद के इतिहास में नहीं लिखी गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सरूयाह का पुत्र योआब गिनती लेने लगा, पर पूरा न कर सका क्योंकि ईश्वर का क्रोध इस्राएल पर भड़का, और यह गिनती राजा दाऊद के इतिहास में नहीं लिखी गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ज़ेरुइयाह के पुत्र योआब ने उन्हें शामिल करना शुरू किया ही था, मगर इसे पूरा नहीं किया. फिर भी इसके लिए इस्राएल परमेश्वर के क्रोध का शिकार बन गया. वास्तविक गिनती राजा दावीद के इतिहास की पुस्तक में शामिल न की जा सकी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सरूयाह का पुत्र योआब गिनती लेने लगा, पर निपटा न सका क्योंकि परमेश्वर का क्रोध इस्राएल पर भड़का, और यह गिनती राजा दाऊद के इतिहास में नहीं लिखी गई # ।