1 Chronicles 27:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir adeeael ka putra ajamavet raj bhndaron ka adhaikaree tha, aur dehat aur nagaron aur ganvon aur gaddhon ke bhndaron ka anaikaree ujjaiyyah ka putra yahonatan tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह उन व्यक्तियों की सूची है जो राजा की सम्पत्ति के लिये उत्तरदायी थेः अदीएल का पुत्र अजमावेत राजा के भण्डारों का अधीक्षक था। उज्जीय्याह का पुत्र यहोनातान छोटे नगरों के भण्डारों, गाँव, खेतों और मीनारों का अधीक्षक था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राज-भण्‍डारगृहों का अध्‍यक्ष अजमावेत बेन-अदीएल था। गांवों, नगरों और किलों के भण्‍डार-गृहों का अध्‍यक्ष योनातन बेन-ऊज्‍जियाह था।
Hindi Bible HHBD
फिर अदीएल का पुत्रा अजमावेत राज भण्डारों का अधिकारी था, और देहात और नगरों और गांवों और गढ़ों के भण्डारों का अणिकारी उज्जिरयाह का पुत्रा यहोनातान था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर अदीएल का पुत्र अजमावेत राज भण्डारों का अधिकारी था, और देहात और नगरों और गाँवों और गढ़ों के भण्डारों का अधिकारी उज्जिय्याह का पुत्र यहोनातान था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आदिएल का पुत्र अज़मावेथ राजा के राज भंड़ारों का अधीक्षक था. उज्जियाह का पुत्र योनातन छोटे नगरों के भंड़ारों, गांवों, खेतों और मीनारों का अधीक्षक था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर अदीएल का पुत्र अज्मावेत राज भण्डारों का अधिकारी था, और देहात और नगरों और गाँवों और गढ़ों के भण्डारों का अधिकारी उज्जियाह का पुत्र यहोनातान था।