1 Chronicles 28:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yahova ke bhvan ke anganon aur charon or kee kottariyo, aur parameshvar ke bhvan ke bhndaron aur vavitra kee hui vastuon ke bhndaron ke, jo jo namoone ishvar ke atma kee praerana se usako mile the, ve sab de diae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने मन्दिर के सभी भागों के लिये योजनाएँ बनाईं थीं। दाऊद ने उन योजनाओं को सुलैमान को दिया। दाऊद ने यहोवा के मन्दिर के चारों ओर के आँगन और उसके चारों ओर के कक्षों की योजनाएँ दीं। दाऊद ने मन्दिर के भंडारकक्षकों और उन भंडारकक्षों की योजनाएँ दीं जहाँ वे उन पवित्र चीजों को रखते थे जो मन्दिर में काम आती थीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इनके अतिरिक्त उसके मस्तिष्क में प्रभु-भवन के आंगनों, चहुंओर के कक्षों, प्रभु-भवन के भण्डार-गृहों तथा प्रभु को अर्पित भेंटों के लिए निर्मित भण्डार-गृहों का नमूना था। यह भी उसने सुलेमान को बताया।
Hindi Bible HHBD
और यहोवा के भवन के आंगनों और चारों ओर की कोठरियों, और परमेश्वर के भवन के भण्डारों और ववित्रा की हुई वस्तुओं के भण्डारों के, जो जो नमूने ईश्वर के आत्मा की प्रेरणा से उसको मिले थे, वे सब दे दिए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यहोवा के भवन के आँगनों और चारों ओर की कोठरियों, और परमेश्वर के भवन के भण्डारों और पवित्र की हुई वस्तुओं के भण्डारों के, जो जो नमूने ईश्वर के आत्मा की प्रेरणा से उसको मिले थे, वे सब दे दिए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अलावा वह सारा नमूना भी जो उनके मन में याहवेह के भवन के आंगन, आस-पास के कमरों, परमेश्वर के भवन के भंडार घरों और भेंट की हुई वस्तुओं के भंडार घरों के संबंध में था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहोवा के भवन के आँगनों और चारों ओर की कोठरियों, और परमेश्वर के भवन के भण्डारों और पवित्र की हुई वस्तुओं के भण्डारों के, जो-जो नमूने परमेश्वर के आत्मा की प्रेरणा से उसको मिले थे, वे सब दे दिए।