1 Chronicles 28:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur sone kee deevatton ke liye, aur unake deepakon ke liye praati aek aek deevat, aur usake deepakon ka sona taulakar aur chandee ke deevatton ke liye aek aek deevat, aur usake deepak kee chandee, prati aek aek deevatt ke kam ke anusar taulakar,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सोने के दीपकों और दीपाधारों की योजनाएँ थी। और चांदी के दीपकों और दीपाधारों की योजनाएँ थी। दाऊद ने बताया कि हर एक दीपाधार और उसके दीपक के लिये कितनी सोने या चाँदी का उपयोग किया जाये। विभिन्न दीपाधार, जहाँ आवश्यकता थी, उपयोग में आने वाले थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने बताया कि स्‍वर्ण दीपाधारों और उनके दीपकों में कितना सोना लगेगा। इसी प्रकार चांदी के दीपाधारों और उनके दीपकों में कितनी चांदी लगेगी। यह मात्रा प्रत्‍येक दीपक के आराधना में प्रयोग के आधार पर निर्धारित की गई।
Hindi Bible HHBD
और सोने की दीवटों के लिये, और उनके दीपकों के लिये प्रति एक एक दीवट, और उसके दीपकों का सोना तौलकर और चान्दी के दीवटों के लिये एक एक दीवट, और उसके दीपक की चान्दी, प्रति एक एक दीवट के काम के अनुसार तौलकर,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और सोने की दीवटों के लिये, और उनके दीपकों के लिये एक एक दीवट, और उसके दीपकों का सोना तौलकर और चाँदी की दीवटों के लिये एक एक दीवट, और उसके दीपक की चाँदी, हर एक दीवट के काम के अनुसार तौलकर,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद दावीद ने यह भी तय किया कि दीप घरों और उनके दीवटों में कितने सोने की ज़रूरत होगी, इसी प्रकार चांदी के दीप घरों और उनके दीपकों में कितनी चांदी की ज़रूरत होगी. इनकी यह मात्रा आराधना में हर एक दीपक के इस्तेमाल के आधार पर तय की गई थी;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सोने की दीवटों के लिये, और उनके दीपकों के लिये प्रति एक-एक दीवट, और उसके दीपकों का सोना तौलकर और चाँदी की दीवटों के लिये एक-एक दीवट, और उसके दीपक की चाँदी, प्रति एक-एक दीवट के काम के अनुसार तौलकर,