1 Chronicles 29:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dhan aur maahima teree or se milatee haai, aur too sabhon ke upar prabhuta karata haai. samathrya aur parakram tere hee hath men haai, aur sab logon ko baddhana iaur bal dena tere hath men haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सम्पत्ति और प्रतिष्ठा तुझसे आती है। तेरा शासन हर एक पर है। तू शक्ति और बल अपने हाथ में रखता है! तेरे हाथ में शक्ति है कि तू किसी को— महान और शक्तिशाली बनाता है!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
धन-वैभव और महिमा का स्रोत तू ही है। तू सब पर राज्य करता है। शक्ति और सामर्थ्य तेरे ही हाथ में हैं। सबको महान बनाना और शक्ति देना तेरे हाथ में है।
Hindi Bible HHBD
धन और महिमा तेरी ओर से मिलती हैं, और तू सभों के ऊपर प्रभुता करता है। सामर्थ्य और पराक्रम तेरे ही हाथ में हैं, और सब लोगों को बढ़ाना इौर बल देना तेरे हाथ में है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
धन और महिमा तेरी ओर से मिलती हैं, और तू सभों के ऊपर प्रभुता करता है। सामर्थ्य और पराक्रम तेरे ही हाथ में हैं, और सब लोगों को बढ़ाना और बल देना तेरे हाथ में है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
धन और सम्मान आपसे ही मिलते हैं; आपकी प्रभुता सब जगह है. अधिकार और सामर्थ्य आपके हाथ में हैं. अपने ही अधिकार में आप मनुष्यों को ऊंचा करते और उन्हें बलवान बना देते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
धन और महिमा तेरी ओर से मिलती हैं, और तू सभी के ऊपर प्रभुता करता है। सामर्थ्य और पराक्रम तेरे ही हाथ में हैं, और सब लोगों को बढ़ाना और बल देना तेरे हाथ में है।