1 Chronicles 29:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab daud ne saree sabha se kaha, tum apane parameshvar yahova ka dhanyavad karo. tab sabha ke sab logon ne apane pitaron ke parameshvar yahova ka dhanyavad kiya, aur apana apana sir jhukakar yahova ko aur raja ko dandvat kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब दाऊद ने वहाँ एक साथ इकट्ठे सभी समूहों के लोगों से कहा, “अब यहोवा, अपने परमेश्वर की स्तुति करो।” अतः सब ने यहोवा परमेश्वर, उस परमेश्वर को जिसकी उपासना उनके पूर्वजों ने की, स्तुति की। उन्होंने यहोवा तथा राजा को सम्मान देने के लिये धरती पर माथा टेक कर प्रणाम किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद समस्‍त धर्मसभा की ओर उन्‍मुख हुआ। उसने कहा, ‘अपने प्रभु परमेश्‍वर को धन्‍य कहो!’ तब धर्मसभा ने अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर को धन्‍य कहा। उन्‍होंने अपना सिर झुकाया, और प्रभु की आराधना की। उन्‍होंने राजा को साष्‍टांग प्रणाम किया।
Hindi Bible HHBD
***
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद ने सारी सभा से कहा, “तुम अपने परमेश्‍वर यहोवा का धन्यवाद करो।” तब सभा के सब लोगों ने अपने पितरों के परमेश्‍वर यहोवा का धन्यवाद किया, और अपना अपना सिर झुकाकर यहोवा को और राजा को दण्डवत् किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद दावीद पूरी सभा की ओर फिरे और उन्हें इन शब्दों में कहा, “याहवेह, अपने परमेश्वर की स्तुति करो.” पूरी सभा ने याहवेह की, अपने पुरखों के परमेश्वर की स्तुति की. उन्होंने झुककर याहवेह और राजा को दंडवत किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद ने सारी सभा से कहा, “तुम अपने परमेश्वर यहोवा का धन्यवाद करो।” तब सभा के सब लोगों ने अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा का धन्यवाद किया, और अपना-अपना सिर झुकाकर यहोवा को और राजा को दण्डवत् किया।