1 Chronicles 29:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur doosare din unhon ne yahova ke liye baalidan kia, arthata adhan samet aek hajar baail, aek hajar meddhe aur aek hajar bhed ke bachche homabaali karake chaddhaa, aur sab israaael ke liye bahut se melabali chaddhaae. usee din yahova ke samhane unhon ne bade anand se khaya aur piya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अगले दिन लोगों ने यहोवा को बलि भेंट दी। उन्होंने यहोवा को होमबलि दी। उन्होंने एक हजार बैल, एक हजार मेंढ़े एक हजार मेमने भेंट में दिये और उन्होंने पेय— भेंट भी दी। इस्राएल के लोगों के लिये वहाँ अनेकानेक बलिदान किये गये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दूसरे दिन धर्मसभा ने प्रभु को बलि चढ़ाई। उन्होंने प्रभु को बलि में एक हजार बैल, एक हजार मेढ़े और एक हजार मेमने चढ़ाए। इनके साथ उन्होंने इनकी पेय-बलि भी चढ़ाई। उन्होंने समस्त इस्राएली राष्ट्र के लिए बहुत-सी अन्य बलियां चढ़ायीं। उस दिन उन्होंने प्रभु के सम्मुख अत्यधिक आनन्द के साथ बलि-भोज को खाया-पिया।
Hindi Bible HHBD
और दूसरे दिन उन्हों ने यहोवा के लिये बलिदान किए, अर्थात् अध समेत एक हजार बैल, एक हजार मेढ़े और एक हजार भेड़ के बच्चे होमबलि करके चढ़ाए, और सब इस्राएल के लिये बहुत से मेलबलि चढ़ाए। उसी दिन यहोवा के साम्हने उन्हों ने बड़े आनन्द से खाया और पिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दूसरे दिन उन्होंने यहोवा के लिये बलिदान किए, अर्थात् अर्घों समेत एक हज़ार बैल, एक हज़ार मेढ़े और एक हज़ार भेड़ के बच्चे होमबलि करके चढ़ाए, और समस्त इस्राएल के लिये बहुत से मेलबलि चढ़ाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दूसरे दिन उन्होंने याहवेह के लिए बलि चढ़ाई और याहवेह के लिए होमबलि भेंट की एक हज़ार बछड़े, एक हज़ार मेंढ़े और एक हज़ार मेमने और इनके अलावा उन्होंने पूरे इस्राएल के लिए भरपूरी से पेय बलि और बलियां चढ़ाईं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और दूसरे दिन उन्होंने यहोवा के लिये बलिदान किए, अर्थात् अर्घों समेत एक हजार बैल, एक हजार मेढ़े और एक हजार भेड़ के बच्चे होमबलि करके चढ़ाए, और सब इस्राएल के लिये बहुत से मेलबलि चढ़ाए।